हिमाचल में 11 वरिष्ठ सहायक एवं पर्यवेक्षक बने तहसील कल्याण अधिकारी

WhatsApp Channel Join Now
हिमाचल में 11 वरिष्ठ सहायक एवं पर्यवेक्षक बने तहसील कल्याण अधिकारी


हिमाचल में 11 वरिष्ठ सहायक एवं पर्यवेक्षक बने तहसील कल्याण अधिकारी


शिमला, 28 मार्च (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने 11 कर्मचारियों को पदोन्नत कर तहसील कल्याण अधिकारी (क्लास-2, राजपत्रित) बनाया है। इन पदोन्नतियों को विभागीय पदोन्नति समिति की सिफारिश और हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग से परामर्श के बाद मंजूरी दी गई है। अधिकारियों को लेवल-12 के वेतनमान (43,000 से 1,36,500 रुपये) में नियुक्त किया गया है और यह पदोन्नति कार्यभार संभालने की तारीख से लागू होगी।

जारी आदेश के अनुसार वरिष्ठ सहायक से पदोन्नत वैशाली को धर्मशाला (जिला कांगड़ा), मोहन लाल को रामपुर (जिला शिमला), टेक सिंह को पधर (जिला मंडी) और सुरेश कुमार को कुल्लू में तहसील कल्याण अधिकारी के पद पर तैनात किया गया है।

इसी तरह राजिंदर सिंह भाटिया को पालमपुर (जिला कांगड़ा), पवन कुमार को हमीरपुर, संजय कुमार को ज्वालामुखी (जिला कांगड़ा) और अजय कुमार को बरोह (जिला कांगड़ा) में तहसील कल्याण अधिकारी बनाया गया है।

इसके अलावा वरिष्ठ सहायक से पदोन्नत स्नेह प्रभा को सांगला (जिला किन्नौर) और पर्यवेक्षक से पदोन्नत मान देवी को मूरंग (जिला किन्नौर) में तैनाती दी गई है। वहीं पर्यवेक्षक से पदोन्नत सरला कुमारी को शिमला स्थित अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं विशेष रूप से सक्षम व्यक्तियों के सशक्तिकरण विभाग के निदेशालय में तहसील कल्याण अधिकारी बनाया गया है।

सरकार के आदेश में कहा गया है कि सभी पदोन्नत अधिकारी दो साल की परिवीक्षा अवधि पर रहेंगे या सेवानिवृत्ति तक, जो भी पहले हो। साथ ही उन्हें नए पद पर जल्द कार्यभार संभालने और इसकी सूचना विभाग को देने के निर्देश दिए गए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उज्जवल शर्मा

Share this story