पंचायत-नगर निकाय चुनाव से पहले हिमाचल कांग्रेस ने 71 ब्लॉक अध्यक्ष किए घोषित

WhatsApp Channel Join Now
पंचायत-नगर निकाय चुनाव से पहले हिमाचल कांग्रेस ने 71 ब्लॉक अध्यक्ष किए घोषित


शिमला, 17 अप्रैल (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत और नगर निकाय चुनावों से पहले कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने प्रदेश के 71 ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। प्रदेश कांग्रेस संगठन महासचिव विनोद ज़िंटा ने शुक्रवार को इसकी अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि सभी नियुक्तियां तुरंत प्रभाव से लागू मानी जाएंगी। उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों से संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने और चुनावी तैयारियों को गति देने में मदद मिलेगी।

जारी सूची के अनुसार चंबा जिला में चुराह से भूपेंद्र सिंह ठाकुर, भरमौर से संजू राम, पांगी से सुभाष चौहान, चंबा से ओम प्रकाश, डलहौजी से अमित शर्मा और भटियात से विजय कंवर को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है। कांगड़ा जिला में नूरपुर से संदेश कुमार धड़वाल, इंदौरा से दविंदर मनकोटिया, फतेहपुर से कैप्टन जीत कुमार शर्मा, जवाली से चैन सिंह गुलेरिया, देहरा से कमलेश कुमार, जसवां-प्रागपुर से पूर्व नायक मुल्तान सिंह, ज्वालामुखी से प्रताप राणा, जयसिंहपुर से जसवंत धड़वाल, सुलह से बाल कृष्ण चौधरी, नगरोटा-बगवां से मान सिंह चौधरी, कांगड़ा से नागेश्वर मनकोटिया, शाहपुर से सुरेश पताकू चौधरी, धर्मशाला से हरभजन चौधरी, पालमपुर से त्रिलोक चंद और बैजनाथ से शशि राणा को जिम्मेदारी दी गई है।

लाहौल-स्पीति जिला में काजा से दोरजे छेरिंग, केलांग से सुरेंद्र कुमार और उदयपुर से कुशल ठाकुर को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है। कुल्लू जिला में मनाली से वीर सिंह ठाकुर, कुल्लू से गोपाल सिंह, बंजार से मोहर सिंह ठाकुर और आनी से गोविंद शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंडी जिला में करसोग से गोपाल ठाकुर, सुंदरनगर से जसवंत सिंह, नाचन से दीप कुमार, सिराज से जगदीश रेड्डी, द्रंग से देवेंद्र कुमार, जोगिंदरनगर से इंद्र सिंह धीमान, धर्मपुर से प्रकाश चंद, मंडी सदर से हेमराज ठाकुर, बल्ह से पवन ठाकुर और सरकाघाट से धर्मपाल ठाकुर को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

हमीरपुर जिला में भोरंज से विजय कुमार बनियाल, सुजानपुर से राजेंद्र वर्मा, हमीरपुर से सुनील कुमार, बड़सर से संजय शर्मा और नादौन से कैप्टन पृथ्वी चंद को जिम्मेदारी दी गई है। ऊना जिला में चिंतपूर्णी से डॉ. रविंदर कुमार शर्मा, गगरेट से सुरेंद्र सिंह कंवर, हरोली से संदीप अग्निहोत्री, ऊना से रजनीश कुमार और कुटलैहड़ से विवेक मिंका को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है।

बिलासपुर जिला में झंडूता से विजय कौशल, घुमारवीं से कैप्टन चंबेल सिंह, बिलासपुर से मस्तराम वर्मा और श्री नैना देवी से अमरजीत बंगा को जिम्मेदारी दी गई है। सोलन जिला में अर्की से सतीश कश्यप, नालागढ़ से बाबू राम ठाकुर, दून से कुलतार सिंह ठाकुर, सोलन से मनीष ठाकुर और कसौली से देवेंद्र शर्मा को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

सिरमौर जिला में पच्छाद से सुनील शर्मा, नाहन से ज्ञान चंद चौधरी, श्री रेणुकाजी से तपेंदर चौहान, पांवटा साहिब से हरप्रीत सिंह और शिलाई से कल्याण धामटा को जिम्मेदारी दी गई है। शिमला जिला में चौपाल से दिनेश चौहान, ठियोग से संजय शर्मा, शिमला ग्रामीण से गोपाल शर्मा, जुब्बल-कोटखाई से जितेंद्र मेहता, रामपुर से लाल चंद शर्मा और रोहड़ू से शिव पाल ठाकुर को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है। किन्नौर जिला में कल्पा से विक्रम नेगी, निचार से अनिल नेगी और पूह से प्रेम सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उज्जवल शर्मा

Share this story