मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सरोजिनी नायडू की पुण्यतिथि पर किया नमन

WhatsApp Channel Join Now


शिमला, 02 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने स्वतंत्रता सेनानी एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष सरोजिनी नायडू की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन किया।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में उनका योगदान अतुलनीय रहा है। उन्होंने देश की आज़ादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और महिलाओं को जागरूक तथा सशक्त बनाने के लिए उल्लेखनीय प्रयास किए।

उन्होंने कहा कि सरोजिनी नायडू का जीवन देशभक्ति, सामाजिक चेतना और महिला सशक्तिकरण का प्रेरणास्रोत है। स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान तथा महिलाओं को जागरूक बनाने के उनके प्रयासों को सदैव सम्मान के साथ याद किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला

Share this story