मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने भारतीय क्रिकेट टीम को सेमीफाइनल में प्रवेश पर दी बधाई

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने भारतीय क्रिकेट टीम को सेमीफाइनल में प्रवेश पर दी बधाई


शिमला, 02 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार विजय हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश करने पर भारतीय क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि टीम इंडिया ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देशवासियों को गौरवान्वित किया है। उन्होंने विशेष रूप से संजू सैमसन की विस्फोटक बल्लेबाज़ी और जसप्रीत बुमराह की सटीक एवं प्रभावशाली गेंदबाज़ी की सराहना करते हुए कहा कि इन दोनों खिलाड़ियों ने मैच की दिशा ही बदल दी।

उन्होंने कहा कि टीम के बेहतरीन तालमेल, आत्मविश्वास और जज़्बे ने इस जीत को यादगार बना दिया। मुख्यमंत्री ने आगामी मुकाबलों के लिए टीम को ढेरों शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि पूरे देश को भारतीय टीम पर गर्व है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला

Share this story