रंगों में सराबोर पांवटा साहिब: धूमधाम से मनी होली, सड़कों पर दिखा भाईचारा

WhatsApp Channel Join Now


नाहन, 04 मार्च (हि.स.)। गुरु की नगरी पांवटा साहिब में इस वर्ष होली का पर्व पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। शहर की सड़कों पर लोगों ने जमकर नृत्य किया, एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। हर गली-मोहल्ले में खुशी का माहौल देखने को मिला।

बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी एक साथ रंगों में सराबोर नजर आए। ढोल-नगाड़ों की धुन पर लोग झूमते रहे और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए त्योहार का आनंद उठाया। पूरा शहर मानो रंगों की चादर में लिपटा दिखाई दिया।

इस अवसर पर पांवटा के विधायक सुखराम चौधरी ने अपने निवास स्थान पर होली का पर्व मनाया और क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं। वहीं हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से सिरमौरवासियों को होली की बधाई देते हुए उनके जीवन में सुख-समृद्धि और खुशियों की कामना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story