हमीरपुर में 21 खाली पदों पर तैनात होंगे रिटायर्ड पटवारी या कानूनगो

WhatsApp Channel Join Now

हमीरपुर, 21 जुलाई (हि.स.)। जिला हमीरपुर में पटवारियों के 21 खाली पदों पर रिटायर्ड पटवारियों या कानूनगो को 40 हजार रुपये के मासिक मानदेय पर तैनात किया जाएगा।

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि इन पदों के लिए 65 वर्ष तक के रिटायर्ड पटवारी या कानूनगो 5 अगस्त तक उपायुक्त कार्यालय में निर्धारित प्रपत्र पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदक ने राजस्व विभाग में कम से कम 5 साल नौकरी की हो तथा उसके खिलाफ किसी भी तरह की अनुशासनात्मक कार्रवाई लंबित नहीं होनी चाहिए। इन्हें पटवारी के खाली पद पर 40 हजार रुपये मानदेय पर 3 माह के लिए तैनात किया जाएगा। यह अवधि आगे बढ़ाई जा सकती है। आवेदनों की संख्या अधिक होने की स्थिति में कम आयु वाले आवेदक को प्राथमिकता दी जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला

Share this story