मंडी के नरेंद्र गुलेरिया दूसरी बार बने हिमाचल प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य

WhatsApp Channel Join Now
मंडी के नरेंद्र गुलेरिया दूसरी बार बने हिमाचल प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य


मंडी, 29 अप्रैल (हि.स.)। मंडी के प्रतिष्ठित अधिवक्ता नरेंद्र गुलरिया दूसरी बार हिमाचल प्रदेश बार काउंसिल के चुनाव में शानदार जीत दर्ज की है। इससे पहले भी वे वर्ष 2011 में सदस्य रह चुके हैं और उस समय सबसे कम उम्र में वाइस चेयरमैन बनने का गौरव हासिल किया था। हाल ही में संपन्न हुए चुनाव में कुल 47 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें से 14 पुरुष और 4 महिलाएं जीत कर आएगी l

इस कड़े मुकाबले में नरेंद्र गुलेरिया ने पांचवां स्थान हासिल कर अपनी मजबूत पकड़ को सिद्ध किया।

नरेंद्र गुलेरिया ने अपनी विधि शिक्षा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से वर्ष 1998 से 2001 के बीच प्राप्त की। इसके बाद वर्ष 2001 से 2017 तक उन्होंने मंडी जिला एवं सत्र न्यायालय में सफलतापूर्वक वकालत की। उनके पिता स्वर्गीय करम सिंह गुलरिया भी मंडी के प्रतिष्ठित अधिवक्ता रहे हैं, जिनसे उन्हें विधिक सेवा की प्रेरणा मिली।

वर्ष 2017 से 2022 तक उन्होंने हिमाचल प्रदेश सरकार में अतिरिक्त महाधिवक्ता के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई।

वर्तमान में वे हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में वकालत कर रहे हैं और अपनी लॉ फर्म गुलेरिया एसोसिएट्स एंड पार्टनर्स के डायरेक्टर भी हैं। वे भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष तथा भारतीय जनता पार्टी के लीगल सेल के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भी रह चुके हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story