फेडरेशन कप में कांस्य पदक जीतकर हिमाचल कबड्डी टीम ने रचा इतिहास

WhatsApp Channel Join Now
फेडरेशन कप में कांस्य पदक जीतकर हिमाचल कबड्डी टीम ने रचा इतिहास


मंडी, 25 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के सतना में आयोजित पांचवी कबड्डी फेडरेशन कप में हिमाचल को कबड्डी टीम ने कांस्य पदक जीता है। जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष टेक चंद शर्मा ने बताया कि भारत के मध्य प्रदेश में कबड्डी फेडरेशन कप आयोजित किया गया, जिसमें देश की आठ टॉप टीमों ने भाग लिया । यह कप महिला, पुरुष वर्ग खेला गया। हिमाचल ने पहली मर्तबा महिला व पुरुष कबड्डी टीम ने कांस्य पदक हासिल किया। सेमीफाइनल मुकाबला सर्विस के साथ हुआ । दुर्भाग्य से इस सेमीफाइनल मुकाबले में हिमाचल टीम के कप्तान शिवांश ठाकुर जो जिला मंडी से ताल्लुक रखते हैं घायल हो गए जिस वजह से यह मुकाबला हिमाचल के हाथ से निकल गया ।

उन्होंने बताया कि लड़कियों की टीम ने भी दमखम दिखाया तथा उन्होंने भी कांस्य पदक हासिल किया। हिमाचल कबड्डी टीम में मंडी से शिवांश ठाकुर, रजत चौधरी और लड़कियों में भावना ठाकुर ने अपना बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से मांग की है की हिमाचल कबड्डी टीम के कप्तान शिवांश ठाकुर और अन्य खिलाड़ियों को पुलिस विभाग में डीएसपी के पद पर नियुक्ति दी जाए। उन्होंने कहा कि कबड्डी खेल को और बेहतर बनाने के लिए हिमाचल कबड्डी संघ काम कर रहा है तथा ग्रामीण परिवेश से और बेहतर खिलाड़ी निकले जाएंगे जो देश और प्रदेश के लिए मेडल लेकर आएंगे। प्रदेश के लिए कांस्य पदक लेकर आए कबड्डी टीम के प्रत्येक सदस्य का हार्दिक अभिनंदन व स्वागत किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story