एफआईएच पैरा हॉकी वर्ल्ड कप के लिए चयनित मंडी की ममता को किया सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now
एफआईएच पैरा हॉकी वर्ल्ड कप के लिए चयनित मंडी की ममता को किया सम्मानित


मंडी, 08 अगस्त (हि.स.)। स्पेशल ओलंपिक भारत, मंडी द्वारा प्रतिभावान खिलाड़ी ममता को सम्मानित किया गया। ममता का चयन नीदरलैंड्स में आयोजित होने वाले एफआईएच पैरा हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए चयनित हुई है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि से क्षेत्र और पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है। ममता के सम्मान में एक विशेष विदाई सेंड-ऑफ समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में नाचन विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने ममता को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ममता की यह अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि मंडी जिला ही नहीं बल्कि हिमाचल प्रदेश और देश के लिए अत्यंत गर्व का विषय है।

कार्यक्रम के दौरान एशिया पैसिफिक स्पेशल ओलंपिक भारत की अध्यक्ष डॉ. मल्लिका नड्डा एवं उनकी पूरी टीम मौजूद रही। स्पेशल ओलंपिक भारत हिमाचल प्रदेश, स्पेशल ओलंपिक भारत मंडी और अध्यक्ष जगदीश राणा का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। जिनके निरंतर मार्गदर्शन और प्रयासों से खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मंच प्राप्त हो रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story