युवा बचाओ, भविष्य बचाओ अभियान के तहत संवाद का आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
युवा बचाओ, भविष्य बचाओ अभियान के तहत संवाद का आयोजन


मंडी, 16 अक्टूबर (हि.स.)। हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति खंड सुंदरनगर के द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मलोह में युवा बचाओ, भविष्य बचाओ अभियान के तहत संवाद का आयोजन किया गया। जिसमें 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं को नशे के बढ़ते प्रचलन इसके दुष्प्रभाव तथा स्वास्थ्य पर पड़ने वाले गंभीर प्रभावों के प्रति जागरूक करना था।

समिति की जिला कोषाध्यक्ष रीना ठाकुर के द्वारा विद्यार्थियों को बताया कि आज के बच्चे ही आने वाले कल का भविष्य हैं। इसलिए ज़रूरी है की बच्चे अपनी क्षमताओं को पहचान कर एक ज़िम्मेदार व्यक्ति बनें। इसके अलावा वे शारीरिक और मानसिक रूप से मज़बूत बनें हमेशा संतुलित भोजन करें और किसी भी प्रकार की नशीली चीज़ से दूर रह कर एक स्वस्थ जीवन जीयें।

पाठशाला की प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने नशे के विरुद्ध जन जागरण अभियान को समय की आवश्यकता बताते हुए कहा कि युवाओं को नशे से बचाना और उन्हें स्वस्थ नागरिक एवं ज़िम्मेदार नागरिक बनाना सामूहिक ज़िम्मेदारी है। इस तरह के संवाद कार्यक्रम विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने और नशे कि प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए बहुत ज़रूरी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762210 Articles

Share this story