कन्या भ्रूण- हत्या व लैंगिंग भेदभाव करो समाप्त समिति ने मंदिरों में बांटे अपील पत्र

WhatsApp Channel Join Now
कन्या भ्रूण- हत्या व लैंगिंग भेदभाव करो समाप्त समिति ने मंदिरों में बांटे अपील पत्र


कन्या भ्रूण- हत्या व लैंगिंग भेदभाव करो समाप्त समिति ने मंदिरों में बांटे अपील पत्र


मंडी, 18 अक्टूबर (हि.स.)। हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के जिला सचिव गजेंद्र शर्मा ने बताया कि हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति जिला इकाई मंडी द्वारा महाअष्टमी के पावन अवसर पर, बगलामुखी माता मंदिर सेहली मे एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। जहां एक ओर हम नवरात्रों में देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन करते हैं, वहीं दूसरी ओर हमारे समाज में कन्या भ्रूण हत्या, बेटियों के साथ भेदभाव और महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध व बलात्कार जैसी भयावह घटनाएं बेहद चिंतनीय और शर्मनाक हैं।

इस विरोधाभास और सामाजिक बुराइयों पर प्रहार करते हुए समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं और आम जनता के बीच एक अपील पत्र -पर्चा वितरित किया गया।

जिसमें अपील की गई है कन्या भ्रूण हत्या पर रोकी जाए और बेटियों को जन्म लेने का अधिकार दें। लिंग परीक्षण और भ्रूण हत्या जैसी गैर-कानूनी व पापपूर्ण प्रथाओं का पूर्णतः अंत हो।

इसके अलावा लैंगिक भेदभाव का अंत किया जाए। शिक्षा, पोषण, सुरक्षा और अवसरों में बेटों और बेटियों के बीच किया जाने वाला हर प्रकार का भेदभाव समाप्त किया जाए।

वहीं बलात्कार व हिंसा के खिलाफ एकजुटता दिखाई जाए। महिलाओं और बच्चियों के साथ हो रहे बलात्कार, छेड़छाड़ और घरेलू हिंसा जैसी क्रूर घटनाओं के खिलाफ समाज अपनी चुप्पी तोड़े और अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने के लिए एकजुट हो।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763238 Articles

Share this story