रैल में जन स्वास्थ्य शिविर के दौरान 3 हजार से अधिक लोगों का चैकअप

WhatsApp Channel Join Now


नादौन, 17 सितंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा वीरवार को गांव रैल में शुरू किए गए जन स्वास्थ्य शिविर में चैकअप के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीश कुमार फोतेदार ने बताया कि इस शिविर में लगभग 3025 लोगों का चैकअप किया गया। उन्होंने बताया कि गाइनी यानि स्त्री रोग विभाग की ओपीडी में सर्वाधिक 348 महिलाओं ने चैकअप करवाया। जनरल मेडिसिन के विशेषज्ञों ने 323, ऑरथो यानि हड्डी रोग के विशेषज्ञों ने 255, हृदय रोग के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने 211 और गैस्ट्रोएंटोलॉजी के विशेषज्ञों ने 190 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की।

इसी प्रकार नेत्र रोग विशेषज्ञों ने 168, ईएनटी यानि कान, नाक एवं गले के विशेषज्ञों ने 140, त्वचा रोग के विशेषज्ञों ने 131, बाल रोग 25, डेंटल 24, न्यूरोलॉजी 55, सर्जरी 46, पुलमोनोलाजी एवं छाती के रोग 35, एंडोक्राइनोलॉजी 61, नैफ्रोलॉजी 30, अन्य सुपर स्पेशियलिटी 63 और मनोचिकित्सा विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने 10 लोगों की जांच की। स्वास्थ्य विभाग एवं मेडिकल कालेजों के 9 सुपर स्पेशलिस्ट, 12 स्पेशलिस्ट और 10 अन्य डॉक्टरों ने कुल मिलाकर 2115 लोगों की जांच की।

इनके अलावा आयुष विभाग के अंतर्गत विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 910 लोगों की जांच की। जिला आयुष अधिकारी डॉ. तनूजा नागपाल ने बताया कि आयुर्वेद विभाग के चिकित्सकों ने 607 लोगों, होम्योपैथी के विशेषज्ञों ने 156 और योग एवं नेचुरोपैथी के विशेषज्ञों ने 42 लोगों का चैकअप किया। इस दौरान कपिंग क्रिया से 40 लोगों, अग्निकर्म 12, जलनेति 4, मर्म 20, जानवस्ति 10, कटिवस्ति 7, जलोका 2 और शिरोधारा क्रिया से 3 लोगों का उपचार किया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि शिविर में 5402 लोगों के विभिन्न प्रकार के टैस्ट भी किए गए। इनमें 87 लोगों के अल्ट्रासाउंड, 423 के शुगर टेस्ट, 1780 के एचबी टैस्ट, 73 के ईसीजी, 2414 की अन्य लैब जांच और 423 लोगों का बीएमआई और अन्य टैस्ट शामिल हैं। 63 महिलाओं की ब्रैस्ट कैंसर जांच और 24 लोगों की ओरल कैंसर की जांच भी की गई। लगभग 1635 लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी प्रदान किया गया। 2 लोगों के मौके पर ही आयुष्मान कार्ड और 2 लोगों की आभा आईडी भी मौके पर ही बनाई गई। जबकि, 2 लड़कियों को एचपीवी वैक्सीन का टीका भी लगाया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला

Share this story