मंडी के चुराग में 113 लोगों के स्वास्थ्य की जांच, 103 के एक्स-रे किए

WhatsApp Channel Join Now
मंडी के चुराग में 113 लोगों के स्वास्थ्य की जांच, 103 के एक्स-रे किए


मंडी, 21 नवंबर (हि.स.)। राज्य सरकार के घर द्वार स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत चुराग में आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 113 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। शिविर के दौरान 103 एक्स-रे किए गए, जबकि 100 लोगों की बीपी एवं शुगर की जांच की गई। इसके अतिरिक्त 42 लोगों के एचआईवी, 42 लोगों के हेपेटाइटिस-बी, हेपेटाइटिस-सी एवं सिफलिस के टेस्ट किए गए।

खंड चिकित्सा अधिकारी करसोग डॉ. गोपाल चौहान ने शिविर के सफल आयोजन के लिए ग्राम पंचायत चुराग के प्रधान ललित कुमार तथा स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ‘सरकार के घर द्वार पर स्वास्थ्य सेवा’ कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को उनके घर-द्वार के समीप ही आवश्यक स्वास्थ्य जांच एवं उपचार की सुविधाएं उपलब्ध करवाना है।

शिविर में पीएचसी चुराग के चिकित्सक डॉ. अंकेश राणा, हेल्थ सुपरवाइजर मीना जमवाल, रेडियोग्राफर जय सिंह, वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक लोभ सिंह ठाकुर, काउंसलर नंदा शर्मा, स्थानीय सीएचओ वैशाली और आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी सेवाएं प्रदान की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781109 Articles

Share this story