उद्योग मंत्री 18 व 19 अप्रैल को सिरमौर प्रवास पर
नाहन, 17 अप्रैल (हि.स.)। उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान 18 व 19 अप्रैल को जिला सिरमौर के प्रवास पर रहेंगे।यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि उद्योग मंत्री 18 अप्रैल को दोपहर 12 बजे लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह रोहनाट में जन समस्याएं सुनेंगे तथा दोपहर बाद कोटी- बौंच में बैशाखी मेले के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि होंगे।
प्रवक्ता ने बताया कि उद्योग मंत्री 19 अप्रैल को प्रातः ग्राम पंचायत माशू में संपर्क मार्ग जोंगपुल-सोनुआ बास का उद्घाटन करेंगे तथा जन समस्याएं भी सुनेंगे। इसके उपरांत थाना में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

