उद्योग मंत्री 23 सितंबर को सिरमौर प्रवास पर

WhatsApp Channel Join Now

नाहन, 22 सितंबर (हि.स.)। उद्योग, संसदीय मामले तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चैहान 23 सितंबर को जिला सिरमौर के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि उद्योग मंत्री 23 सितंबर को प्रातः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान उनके साथ मौजूद रहेंगे तथा इसके उपरांत सांय सराहां में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय ‘वामन द्वादशी मेले’ के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।हर्षवर्धन चौहान राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेले का शुभारम्भ भी करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story