हर घर तिरंगा अभियान के तहत डॉ. राजीव बिंदल ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा

WhatsApp Channel Join Now
हर घर तिरंगा अभियान के तहत डॉ. राजीव बिंदल ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा


नाहन, 14 अगस्त (हि.स.)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत अपने आवास, विला राउंड, नाहन में तिरंगा फहराया। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्र के प्रति सम्मान, गौरव और राष्ट्रभक्ति की भावना व्यक्त की।

डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत सम्पूर्ण राष्ट्र अपने-अपने घरों में शान से तिरंगा फहरा रहा है। यह अभियान देशवासियों में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को और अधिक मजबूत करने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। तिरंगे की आन, बान और शान बनाए रखना प्रत्येक भारतीय का परम कर्तव्य है।

डॉ. बिंदल ने समस्त प्रदेश वासियों से ‘हर घर तिरंगा अभियान’ से जुड़ने और अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त करने का आह्वान किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story