कोटड़ी व्यास की बेटियां बनीं सिरमौर चैंपियन, अंडर-19 जिला स्तरीय हैंडबॉल में शानदार प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now

नाहन, 26 सितंबर (हि.स.)। शहीद कमल कांत मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी व्यास की छात्राओं ने जिला स्तरीय अंडर-19 लड़कियों की हैंडबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिरमौर विजेता का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में कोटड़ी व्यास की टीम ने बनौर को एकतरफा मुकाबले में हराकर खिताब अपने नाम किया। कप्तान स्नेहा चौधरी के नेतृत्व में नंदिता, दीपिका, कृतिका, देवांशी, अंशश्वी, पायल, प्रिया, आकांक्षा और स्नेहा ने खेल भावना, अनुशासन और शानदार टीमवर्क का प्रदर्शन किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य जीवन प्रकाश जोशी ने पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गर्व का विषय है और खिलाड़ियों की मेहनत अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story