हमीरपुर में 9 को रहेगी गोवर्द्धन पूजा की लोकल छुट्टी

WhatsApp Channel Join Now

हमीरपुर, 05 नवंबर (हि.स.)। गोवर्द्धन पूजा के उपलक्ष्य पर 9 नवंबर को जिला हमीरपुर में लोकल छुट्टी रहेगी। इस संबंध में जिलाधीश हमीरपुर की ओर से जनवरी महीने में ही आदेश जारी कर दिए गए थे।

सभी जिलावासियों को धनतेरस, दिवाली, गोवर्द्धन पूजा और भाई दूज के पर्व की शुभकामनाएं देते हुए जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने सभी जिलावासियों के लिए मंगल कामना की है। उन्होंने बताया कि जिला हमीरपुर में सोमवार 9 नवंबर को गोवर्द्धन पूजा के उपलक्ष्य पर स्थानीय अवकाश रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772619 Articles

Share this story