गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर राज्यपाल ने बावा लाल जी ध्यानपुर धाम में शीश नवाया
Jul 28, 2026, 19:00 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
शिमला, 28 जुलाई (हि.स.)। गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व की पूर्व संध्या पर राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने लेडी गवर्नर बिंदु गुप्ता के साथ पंजाब स्थित श्रद्धेय बावा लाल जी ध्यानपुर धाम में माथा टेका तथा प्रदेश और देशवासियों के लिए शांति, समृद्धि एवं सभी के समृद्ध जीवन की कामना की।
इस अवसर पर कविन्द्र गुप्ता ने आशा व्यक्त की कि गुरु पूर्णिमा का यह पावन पर्व सभी को विनम्रता, अनुशासन, श्रद्धा तथा समाज सेवा जैसे उच्च मानवीय मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा देगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला

