राज्यपाल ने चंबा बस हादसे में सात लोगों के निधन पर शोक व्यक्त किया

WhatsApp Channel Join Now
राज्यपाल ने चंबा बस हादसे में सात लोगों के निधन पर शोक व्यक्त किया


शिमला, 08 अगस्त (हि.स.)। राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज सुबह चंबा जिले के पटवार वृत्त बैरागढ़ के चालुंज मोड़ के पास हुई बस दुर्घटना में सात लोगों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में 11 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि घायलों को हर संभव सहायता एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जाए।

अपने शोक संदेश में राज्यपाल ने कहा कि इस दुःख की घड़ी में उनकी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। उन्होंने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने तथा उनके परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला

Share this story