राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं

WhatsApp Channel Join Now


शिमला, 03 सितंबर (हि.स.)। राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जन्माष्टमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी।

राज्यपाल ने जन्माष्टमी की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में खुशियां और ऊर्जा का संचार करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण की शिक्षाओं और उनके आदर्शों को सभी को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। भगवान श्रीकृष्ण ने समाज को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने और मानव कल्याण के प्रति समर्पित रहने का मार्ग दिखाया है। वर्तमान में भगवत गीता की शिक्षाएं और अधिक प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में समृद्धि और खुशहाली लेकर आएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला

Share this story