राज्यपाल मंडी जिला के प्रवास पर, सुंदरनगर में दीपावली उत्सव में भाग लेंगे
Nov 2, 2026, 18:22 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
मंडी, 02 नवंबर (हि.स.)। राज्यपाल कविंद्र गुप्ता मंडी जिला के प्रवास पर आ रहे हैं। वे सुंदरनगर में आयोजित दीपावली फेस्ट-2026 में भाग लेंगे। जारी प्रवास कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल 03 नवंबर को दोपहर बाद सुंदरनगर पहुंचेंगे। यहां उनका रात्रि ठहराव होगा। राज्यपाल 04 नवंबर को प्रातःकाल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक आदर्श विद्यालय, बीबीएमबी मैदान में आयोजित दीपावली उत्सव में भाग लेंगे। इसी दिन दोपहर बाद वे बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

