पूर्व राष्ट्रपति कोविंद तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे कुल्लू

WhatsApp Channel Join Now
पूर्व राष्ट्रपति कोविंद तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे कुल्लू


पूर्व राष्ट्रपति कोविंद तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे कुल्लू


कुल्लू, 07 जून (हि.स.)। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रविवार को भुंतर एयरपोर्ट पहुंचे जहां कुल्लू के उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा, पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने पूर्व राष्ट्रपति का गर्मजोशी से स्वागत किया।

पूर्व राष्ट्रपति कोविंद तीन दिवसीय कुल्लू दौरे पर है। एयरपोर्ट से पूर्व राष्ट्रपति का काफिला नग्गर के समीप सुधांशु महाराज के आश्रम की तरफ बढ़ गया जहां पहुंच कर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा सुप्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु सुधांशु महाराज से मुलाकात की गई।

सोमवार को भी पूर्व राष्ट्रपति घुड़दौड़ व नग्गर में ही रहेंगे जहां एक विशेष कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

अपनी यात्रा के अगले चरण में 9 जून मंगलवार को पूर्व राष्ट्रपति विश्व की सबसे लंबी हाईवे सिंगल-ट्यूब टनल 'अटल टनल, रोहतांग' का दौरा करेंगे। यह टनल न केवल सामरिक दृष्टि से बल्कि पर्यटन के लिहाज से भी भारत का एक आधुनिक गौरव है।

डीएसपी मनाली क्षमादत शर्मा ने कहा कि सुरक्षा और प्रोटोकॉल के लिहाज से पूर्व राष्ट्रपति के इस पूरे दौरे के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद हैं।

बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 11 जून 2022 को कुल्लू दौरे पर आए थे इस दौरान वह राष्ट्रपति थे और उन्होंने परिवार के साथ विशेष रूप से अटल टनल रोहतांग का दौरान दौरा किया था और इस टनल की सराहना के साथ इसके महत्व को भी पत्रकारों के साथ सांझा किया था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जसपाल सिंह

Share this story