कांग्रेस के पूर्व विधायक सुभाष चंद मंगलेट भारतीय जनता पार्टी में शामिल

कांग्रेस के पूर्व विधायक सुभाष चंद मंगलेट भारतीय जनता पार्टी में शामिल
WhatsApp Channel Join Now
कांग्रेस के पूर्व विधायक सुभाष चंद मंगलेट भारतीय जनता पार्टी में शामिल


शिमला, 13 मई (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश के चौपाल से विधायक रहे सुभाष चंद मंगलेट ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होने दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से भी मुलाकात की।

शिमला के चौपाल से मंगलेट मात्र 28 वर्ष की उम्र में 2003 में पहली बार निर्दलीय विधायक बने थे। मंगलेट शुरू से ही सामाजिक एवं धार्मिक कार्यां से जुड़े रहे हैं। मंगलेट कांग्रेस में रहने के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के टीम में कई बार काम कर चुके हैं। पिछली कांग्रेस सरकार में मंगलेट मार्केंटिंग बोर्ड के चेयरमैन रह चुके हैं। वे ऑल इंडिया एग्रीकल्चर मार्केंटिंग बोर्ड के भी अध्यक्ष पद का पदभार भी संभाल चुके हैं।

2022 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने मंगलेट को टिकट नहीं दिया था।

हिन्दुस्थान समाचार/ सुनील/उज्जवल

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story