120 पदों के लिए कैम्पस इंटरव्यू 22 से 24 सितंबर तक

WhatsApp Channel Join Now

नाहन, 19 सितंबर (हि.स.)। जिला रोजगार अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि एसआईएस सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसिज इंडिया लिमिटड आरटीए हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के पुरूष वर्ग के 120 पदों को रोजगार कार्यालय के माध्यम से भरा जाना है।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार उप-रोजगार कार्यालय राजगढ़ में 22 सितंबर, संगड़ाह में 23 सितंबर तथा जिला रोजगार कार्यालय नाहन में 24 सितंबर को प्रातः 10ः30 बजे से 2ः00 तक आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए अभ्यार्थियों की आयु 19 से 40 वर्ष, कद 168 सें0मी0 से अधिक तथा न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, रखी गई है। इच्छुक अभियार्थी निर्धारित तिथि में आवश्यक दस्तावेज जिसमें शैक्षणिक प्रमाण पत्र, स्थाई हिमाचली प्रमाणपत्र, आधारकार्ड तथा 2 पास पोर्ट साइज फोटो सहित उपरोक्त रोजगार कार्यालयों में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नं0 78072-22237 पर भी संपर्क कर सकते है।

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story