मंडी के प्रख्यात चित्रकार प्रवीण रावत बनें कला प्राध्यापक
मंडी, 16 नवंबर (हि.स.)। मंडी जिला के चित्रकार प्रवीण रावत अब युवा पीढ़ी को रंगों की खूबसूरत दुनियां से अवगत करवाएंगे। मंडी के बल्ह विधानसभा क्षेत्र के पैड़ी से संबंध रखने वाले युवा चित्रकार प्रवीण रावत का चयन सीबीएसई पाठशाला मंडी में बतौर कला प्राध्यापक लेक्चरर फाइन आर्टस हुआ है। सोमवार को उन्होंने अपने नए करियर की शुरूआत करते हुए स्कूल के प्रधनाचार्य अनिल कटोच के समक्ष अपनी ज्वाइनिंग दी। प्रवीण रावत चित्रकला में परास्नातक होने के अलावा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की कई कला प्रदर्शनियों में शिरकत कर चुके हैं। उनके कई चित्र पुरस्कृत भी हुए हैं। इसके अलावा इनके बनाए चित्र राष्ट्रीय एवं अंतर्राट्रीय स्तर की स्मारिकाओं के आवरण पृष्ठ पर प्रकाशित हुए हैं।
प्रवीण रावत के बनाए चित्रों को लेकर कई मशहूर लेखकों ने अपनी किताबों के आवरण बनाएं हैं। जिनमें मंडी जनपद की मशहूर लोकगाथा देबकू जिंदू पर आधारित मुरारी शर्मा के उपन्यास देबकू एक प्रेम कथा के हिंदी और अंग्रेजी संस्करणों के आवरण पृष्ठों पर प्रकाशित हुए हैं। वहीं पर आने वाली पुस्तक हिमाचली लोकरंग बांठड़ा के आवरण पृष्ठ पर भी उनके चित्र प्रकाशित होंगे। मंडी के साहित्यकारों और कलाप्रेमियों ने प्रवीण रावत उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभाकामनाएं दी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

