एकल अभियान की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमन चंद्र धीर ने कार्यकर्ताओं का किया मार्गदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
एकल अभियान की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमन चंद्र धीर ने कार्यकर्ताओं का किया मार्गदर्शन


मंडी, 27 सितंबर (हि.स.)। एकल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमन चंद्र धीर ने मंडी एवं बंजार क्षेत्र के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। जिसमें संगठन के आगामी कार्यों, विस्तार तथा ग्राम स्तर पर गतिविधियों को और प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सुमन चंद्र धीर ने कार्यकर्ताओं को दिशा एवं मार्गदर्शन प्रदान करते हुए एकल अभियान के उद्देश्यों पर चर्चा की। जिसमें समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कार और सामाजिक जागरूकता के कार्यों को गति देने पर बल दिया।

उन्होंने भविष्य की कार्ययोजना को लेकर भी आवश्यक मार्गदर्शन दिया।

इस अवसर पर एकल भारत अभियान, हिमाचल प्रदेश मनोहर लाल, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री एवं राष्ट्रीय कार्यकर्ता विभाग प्रमुख सुनील सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में कार्यकर्ताओं ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा कार्यों को और व्यापक बनाने के लिए अपने सुझाव भी साझा किए। सुमन चंद धीर के मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ। वहीं एकल अभियान के माध्यम से ग्राम विकास एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और मजबूत करने का आह्वान किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story