एसवीएम में दो दिवसीय वार्षिक उत्सव अभ्युदय का शुभारंभ

WhatsApp Channel Join Now
एसवीएम में दो दिवसीय वार्षिक उत्सव अभ्युदय का शुभारंभ


मंडी, 27 नवंबर (हि.स.)। शहर की अग्रणी शिक्षण संस्था सरस्वती विद्या मंदिर पाठशाला महाजन बाजार में बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता के साथ दो दिवसीय वार्षिक उत्सव अभ्युदय का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के पहले दिन प्री-प्राइमरी और प्राइमरी विंग के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और रचनात्मकता का अद्भुत प्रदर्शन किया। वार्षिक उत्सव के पहले दिन इस गौरवशाली समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सुषमा शर्मा खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी,मंडी ने शिरकत की। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष रजनी गोयल द्वारा की गई ।

दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम में छात्रों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया। सांस्कृतिक संध्या के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग नृत्य, मधुर संगीत और समाज को जागरूक करने वाली प्रभावशाली नाट्य प्रस्तुतियां दीं, जिनकी दर्शकों ने करतल ध्वनि से भूरि-भूरि प्रशंसा की।

इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. उमेश मंड्याल द्वारा विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई, जिसमें शैक्षणिक, खेलकूद और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में छात्रों की वर्ष भर की उपलब्धियों को रेखांकित किया गया। मुख्य अतिथि ने मेधावी और होनहार विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और अपने प्रेरणादायी संबोधन में छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए कुछ सुझाव भी दिए । इसी के साथ मुख्य अतिथि द्वारा 5100 रुपए बतौर सम्मानराशि छात्रों को प्रदान की।

कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. उमेश मंड्याल ने मुख्य अतिथि, अभिभावकों, शिक्षकों और छात्रों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति की उपाध्यक्षा श्रीमती स्नेह लता चोपड़ा , सचिवा निर्मला कात्यायन,प्रबंध समिति के सदस्य बलबीर कुमार शर्मा, आशुतोष पाल चोपड़ा, सिद्धार्थ कात्यायन,स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. उमेश मंड्याल एवं उप प्रधानाचार्य गुरचरन सिंह सहित अभिभावकगण उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784351 Articles

Share this story