सीसे छम्यार के तीन विद्यार्थियों को मिले चार ई-वाउचर

WhatsApp Channel Join Now
सीसे छम्यार के तीन विद्यार्थियों को मिले चार ई-वाउचर


मंडी, 29 मार्च (हि.स.)। श्रीनिवास रामानुजन स्टूडेंट डिजिटल योजना के अंतर्गत मंडी जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीस छम्यार के तीन मेधावी विद्यार्थियों को कुल चार ई-वाउचर प्राप्त हुए हैं। शैक्षणिक सत्र 2022-23 की दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों जिज्ञासा, गगन और विशाल को इस योजना के तहत ई-वाउचर प्रदान किए गए। वहीं, सत्र 2024-25 की 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में भी विशाल ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर पुनः इस वर्ष का ई-वाउचर हासिल किया है।

उल्लेखनीय है कि इस योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को 16,000 रुपये तक के ई-वाउचर प्रदान किए जाते हैं, जिनका उपयोग विद्यार्थी लैपटॉप या टैबलेट खरीदने में कर सकते हैं ताकि वे अपनी आगे की पढ़ाई को और बेहतर ढंग से जारी रख सकें। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य चांद राम ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story