देव शिव-शंकर मंदिर कैमबली में विद्यार्थियों ने मनाया यादगार पिकनिक दिवस...

WhatsApp Channel Join Now
देव शिव-शंकर मंदिर कैमबली में विद्यार्थियों ने मनाया यादगार पिकनिक दिवस...


मंडी, 21 नवंबर (हि.स.)। पी.एम. श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांगणा के कक्षा छठी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने बाल दिवस के उपलक्ष्य में देव शिव-शंकर मंदिर कैमबली में एक यादगार पिकनिक का आनंद लिया। मंडी जिला के पांगणा से लगभग चार किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत सूई-कुफरीधार के अंतर्गत स्थित इस रमणीय स्थल पर विद्यार्थियों ने अपने सहपाठियों और अध्यापकों के साथ हंसी-खुशी और उत्साह से भरपूर समय बिताया।

पिकनिक के दौरान प्रत्येक समूह को अपने स्तर पर विभिन्न व्यंजन तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और रचनात्मकता के साथ अपनी पाक कला का प्रदर्शन किया। उन्होंने परांठे, आलू की सब्जी, खीर, मिठाइयां, गोलगप्पे, पकौड़े और सिड्डू सहित अनेक स्वादिष्ट पकवान तैयार किए।

प्रधानाचार्य संजय कुमार, उप प्रधानाचार्य मस्तराम सहित सभी स्टाफ सदस्यों ने बताया कि विद्यार्थियों द्वारा मिल-जुलकर तैयार किए गए। इन व्यंजनों में न केवल उनकी पाक कला झलकी, बल्कि टीम भावना, सहयोग और जिम्मेदारी का भी सुंदर उदाहरण देखने को मिला।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781109 Articles

Share this story