तकनीकी शिक्षा मंत्री शुक्रवार को मंडी जिला के एक दिवसीय प्रवास पर

WhatsApp Channel Join Now
तकनीकी शिक्षा मंत्री शुक्रवार को मंडी जिला के एक दिवसीय प्रवास पर


मंडी, 13 अक्टूबर (हि.स.)। ग्राम एवं नगर नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी मंडी जिला के एक दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं।

प्रवास कार्यक्रम के अनुसार राजेश धर्माणी 16 अक्टूबर शुक्रवार को प्रातः करीब 9.30 बजे राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, सुंदरनगर के सभागार में आयोजित इंजीनियरिंग छात्रों की राज्य स्तरीय स्मार्ट हैकाथॉन-2026 में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। इसके उपरांत इसी दोपहर लगभग 1.30 बजे राजेश धर्माणी धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिद्धपुर में आयोजित 19 वर्ष से कम आयु वर्ग की छात्राओं के राज्य स्तरीय टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह के पश्चात वे घुमारवीं के लिए प्रस्थान करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760327 Articles

Share this story