इंडस ग्लोबल स्कूल का कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम रहा शतप्रतिशत
मंडी, 14 मई (हि.स.)। इंडस ग्लोबल स्कूल का कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी शत-प्रतिशत रहा। विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाया। कला संकाय में वंशिका ने 91प्रतिशत, राधिका ने 91प्रतिशत, हर्षदीप और प्राचीता ने 84 प्रतिशत तथा शौर्य ने 81 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की।
वाणिज्य संकाय में मानवी ने 91 प्रतिशत, चैतन्य ने प्रतिशत, एवं दीक्षिता ने प्रतिशत, अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं विज्ञान संकाय में आशीष ने प्रतिशत, आर्यन ने प्रतिशत, विपाशा नेप्रतिशत, तथा
सान्वी ने प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य ने सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम केवल अंकों की उपलब्धि नहीं, बल्कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने विद्यालय के
शिक्षकों की मेहनत और अभिभावकों के सहयोग की भी सराहना की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

