बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत खखरियाना में साठ दिवसीय विशेष अभियान शुरू

WhatsApp Channel Join Now
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत खखरियाना में साठ दिवसीय विशेष अभियान शुरू


मंडी, 27 नवंबर (हि.स.)। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संचालित बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत 60 दिवसीय विशेष अभियान का शुभारंभ आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, खखरियाना में जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार की अध्यक्षता में किया गया। अनिल कुमार ने बताया कि यह अभियान 19 नवंबर, 2026 से 17 जनवरी 2027 तक आयोजित किया जा रहा है। शुभारंभ अवसर पर उन्होंने बालिका शिक्षा, लैंगिक समानता एवं महिला सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज से बेटियों को समान अवसर प्रदान करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी प्रतिभागियों को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की शपथ भी दिलाई गई।

बाल विकास परियोजना अधिकारी रिवालसर वंदना शर्मा ने बालिका शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, मासिक धर्म स्वच्छता एवं बाल विवाह रोकथाम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया।

जिला मिशन समन्वयक सुनील कुमार ने मिशन शक्ति की विभिन्न योजनाओं, वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाइन 181 तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए उपलब्ध सेवाओं की जानकारी दी। साथ ही सेल्फी विद डॉटर पहल के माध्यम से बेटियों के प्रति सम्मान एवं सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

जेंडर बजटिंग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि विभिन्न योजनाओं एवं बजट प्रावधानों में महिलाओं और बालिकाओं की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देना तथा उनके लिए समान अवसर एवं संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करना आवश्यक है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784101 Articles

Share this story