सीबीएसई बारहवीं के परीक्षा परिणाम में डीएवी सीपीएस मंडी का दबदबा, नंदिनी और रिया सूद ने किया टॉप

WhatsApp Channel Join Now
सीबीएसई बारहवीं के परीक्षा परिणाम में डीएवी सीपीएस मंडी का दबदबा, नंदिनी और रिया सूद ने किया टॉप


सीबीएसई बारहवीं के परीक्षा परिणाम में डीएवी सीपीएस मंडी का दबदबा, नंदिनी और रिया सूद ने किया टॉप


मंडी, 13 मई (हि.स.)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा कक्षा बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। इस कड़ी में डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल जवाहर नगर मंडी ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता की परंपरा को गौरवशाली तरीके से दोहराते हुए सीबीएसई कक्षा बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसमें परीक्षा में शामिल हुए सभी 104 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। स्कूल ने इस बार 77.3 का शानदार गुणवत्ता प्रदर्शन सूचकांक क्यूपीआई दर्ज किया है, वहीं कुल 16 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।

संकायवार परिणामों की बात करें तो ह्यूमैनिटीज संकाय में नंदिनी और रिया सूद ने संयुक्त रूप से 96.8 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया, जबकि श्रेया ठाकुर 95.8 प्रतिशत के साथ दूसरे और ऐशान्या शर्मा 95.4 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। मेडिकल संकाय में ऋषिका 95.6 प्रतिशत अंक लेकर टॉपर बनीं, वहीं दक्ष कपूर ने 94.8 प्रतिशत के साथ दूसरा और तंजिल ने 92.6 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। इसी प्रकार नॉन-मेडिकल संकाय में तन्मय सोनी 94.6 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम रहे, जबकि आदर्श ने 92.4 प्रतिशत के साथ द्वितीय और क्षितिज गोयल ने 91 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पाया।

कॉमर्स संकाय में जपनीत कौर ने 90.8 प्रतिशत अंकों के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया, जबकि रिधवान ने 86.6 प्रतिशत के साथ दूसरा और विभोर व अभ्युदय ने 86.4 प्रतिशत अंक लेकर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों की सूची में ऋषिका, दक्ष कपूर, तंजिल, इप्शिता शर्मा, अक्षत ठाकुर, नंदिनी, रिया सूद, श्रेया ठाकुर, ऐशान्या शर्मा, विशाल, जपनीत कौर, तन्मय सोनी, आदर्श, क्षितिज गोयल, प्रजन्या और मन्नत शर्मा का नाम शामिल है।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों के अथक परिश्रम और शिक्षकों के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि इन्हीं साझा प्रयासों के चलते संस्थान निरंतर सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story