नाहन में हुआ रावण दहन, कांग्रेस एवं भाजपा नेता एक मंच पर, मिल कर किया पुतला दहन

WhatsApp Channel Join Now
नाहन में हुआ रावण दहन, कांग्रेस एवं भाजपा नेता एक मंच पर, मिल कर किया पुतला दहन


नाहन, 20 अक्टूबर (हि.स.)। दशहरा पर्व आज अच्छाई की बुराई पर जीत के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर नाहन के ऐतिहासिक चौगान में रावण, कुम्भकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। समारोह की अध्यक्षता कांग्रेस विधायक नाहन अजय सोलंकी ने की जबकि सांसद सुरेश कश्यप और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। सभी ने मिलकर एक साथ पुतला दहन में भाग लिया और एक ही मंच से लोगो का सम्बोधन भी किया।

विधायक अजय सोलंकी ने इस अवसर पर कहा कि अच्छाई की जीत के पर्व पर सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए की बुराई से दूर रहें और अपने अंदर की बुराई को खत्म करें और आपसी प्रेम भाव से समाज के विकास में सहयोग दें।

सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और जहां भगवान राम ने रावण का वध किया था और बुराई का अंत किया। वहीं माता दुर्गा ने भी राक्षकों का अंत किया था जिसे विजय दशमी के रूप में भी मनाया जाता है। सभी को बुराई से दूर रहना चाहिए और अच्छे समाज की रचना में सहयोग देना चाहिए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि यह बड़ा सौभाग्य का विषय हैकि भगवान राम अपने मंदिर में अयोध्या में विराजमान हैं और हम दशहरा मना रहे हैं। आज सभी लोग बुराई के खिलाफ एक जुट हों.यही इस पर्व का संदेश है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764109 Articles

Share this story