मंडी में धूमधाम से निकली दुर्गा शोभायात्रा, विसर्जन हुआ

WhatsApp Channel Join Now
मंडी में धूमधाम से निकली दुर्गा शोभायात्रा, विसर्जन हुआ


मंडी, 21 अक्टूबर (हि.स.)। मंडी के सेरी मंच पर शारदीय दुर्गा पूजा उत्सव के समापन पर रंगारंग शोभायात्रा व व्यास नदी में विसर्जन कार्यक्रम बुधवार को धूमधाम से संपन्न हुआ। इससे पहले जगराता व भंडारे का आयोजन भी सेरी मंच पर हुआ। शोभायात्रा में प्रवासी लोग ज्यादा संख्या में शामिल हुए। सज धज कर महिला पुरूषों ने इस शोभायात्रा में भाग लिया। यह शोभायात्रा पूरे शहर से होते हुए व्यास नदी तक पहुंची जहां पर मूर्तियों का विधिवत विसर्जन किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764546 Articles

Share this story