हिमाचल की डॉक्टर अर्चना ठाकुर तेल और प्रकृतिक गैस निगम की इंडिपेंडेंट डायरेक्टर नियुक्त

WhatsApp Channel Join Now
हिमाचल की डॉक्टर अर्चना ठाकुर तेल और प्रकृतिक गैस निगम की इंडिपेंडेंट डायरेक्टर नियुक्त


मंडी, 17 अगस्त (हि.स.)। भारत सरकार के पैट्रोलियम एवं प्रकृतिक गैस मंत्रालय ने हिमाचल भाजपा नेत्री डॉक्टर अर्चना ठाकुर को सार्वजनिक क्षेत्र के नवरत्न उपक्रम तेल और प्रकृतिक गैस निगम ओ एन जी सी की तीन वर्ष के लिए इंडिपेंडेंट डायरेक्टर नियुक्त किया है ।

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला के घागस क्षेत्र से संबंध रखने वाली डॉक्टर अर्चना ठाकुर अपने परिवार के साथ कुल्लू में रहती है। एक सैनिक परिवार की पृष्ठभूमि से संबंध रखने बाली डॉक्टर अर्चना ठाकुर की स्कूल और कालेज की शिक्षा दीक्षा शिमला में हुई और उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से वर्ष 1999 में राजनैतिक विज्ञानं में डॉक्टरेट की डिग्री ग्रहण की। वह इस समय हिमाचल भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य है। इससे पहले वह राज्य भाजपा की आई टी और सोशल मीडिया सेल के दो बार कमान सम्भाल चुकी हैं । उनका दो दशकों का शैक्षणिक , प्रशासनिक और समाज सेवा का अनुभव है। उन्होंने महिलाओं के सामुदायिक विकास और महिला सशक्तिकरण के लिए बेहतर काम किया है जिसकी राष्ट्रीय स्तर पर सराहना हुई है । वह इस प्रतिष्ठित पद पर मनोनीत होने वाली पहली हिमाचली महिला है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story