डॉक्टर अर्चना ठाकुर ने की केंद्रीय पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्री हरदीप सिंह पूरी से मुलाकात

WhatsApp Channel Join Now
डॉक्टर अर्चना ठाकुर ने की केंद्रीय पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्री हरदीप सिंह पूरी से मुलाकात


मंडी, 01 सितंबर (हि.स.)। हिमाचल भाजपा नेत्री और तेल और प्रकृतिक गैस कमीशन की नवनियुक्त स्वतंत्र निदेशक डॉक्टर अर्चना ठाकुर ने नई दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्री हरदीप सिंह पूरी से मुलाकात की। उनके इस पद पर मनोनयन के बाद डॉक्टर अर्चना ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री से पहली बार शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने इस पद पर मनोनयन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरदीप सिंह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने केंद्रीय पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्री हरदीप सिंह पूरी से उनका मार्गदर्शन और सहयोग की अपील की।

केंद्रीय पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्री हरदीप सिंह पूरी ने डॉक्टर अर्चना ठाकुर को स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किए जाने पर बधाई दी। उन्होंने आशा व्यक्त की प्रशासनिक , शैक्षणिक और समाज सेवा का उनका अनुभग तेल और प्रकृतिक गैस कमीशन के विकास और मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story