चिमणू के अभिनव बने डाक्टर, धर्मपुर के मोरला में देंगे सेवाएं
Sep 9, 2026, 18:54 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
मंडी, 09 सितंबर (हि.स.)। मंडी जिले के उपमंडल जोगिंद्रनगर के दूरस्थ एवं दुर्गम गांव चिमणू के अभिनव शर्मा डाक्टर बन गए हैं। वह अब धर्मपुर के गांव मोरला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अपनी सेवाएं देंगे। उनके ताया गुलशन शर्मा जो पुरानी मंडी में रहते हैं ने बताया कि उनके पैतृक गांव काफी पिछड़ा व दुर्गम है। इसके बावजूद अभिनव पुत्र राजेश शर्मा ने अपनी कड़ी मेहनत से डाक्टरी की डिग्री नेरचौक मेडिकल कालेज से हासिल की और अब उनकी तैनाती भी हो गई है। ताया गुलशन कुमार, ताई सरिता शर्मा ने अभिनव की इस उपलब्धि पर खुशी जताई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

