राजगढ़ में कुत्तों से कटवाने पर मामला दर्ज, महिला के खिलाफ शिकायत

WhatsApp Channel Join Now

नाहन, 31 जुलाई (हि.स.)। पुलिस थाना राजगढ़ में पालतू कुत्तों द्वारा काटे जाने के मामले में एक महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 31 जुलाई को शुभम पुत्र सुनील निवासी गांव कनेच कथौडी, डाकघर राजगढ़ ने शिकायत दर्ज करवाई। शिकायतकर्ता ने बताया कि 30 जुलाई को वह राजगढ़ से अपने घर कनेच कथौडी लाहरब सड़क से पैदल जा रहा था। डूब्लू में आरुषि धवन के घर के गेट के पास पहुंचने पर आरुषि धवन ने उसे रास्ते से जाने से रोका और कहा कि यह उसकी निजी जमीन है।

आरोप है कि इसी दौरान आरुषि धवन ने घर का गेट खोला तो अंदर से 4-5 कुत्ते बाहर आए और उनमें से 1-2 कुत्तों ने शुभम की टांग में काट लिया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरुषि धवन ने बेवजह बहस कर गाली-गलौच भी की और अपने पालतू कुत्तों से कटवाया।

शिकायत के आधार पर पुलिस थाना राजगढ़ में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले में आगामी अन्वेषण कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story