जिले में आर्थिक विकास को गति प्रदान करने के लिए आपसी समन्वय से करें कार्य बैंक और विभाग: अपूर्व देवगन

WhatsApp Channel Join Now
जिले में आर्थिक विकास को गति प्रदान करने के लिए आपसी समन्वय से करें कार्य बैंक और विभाग: अपूर्व देवगन


मंडी, 09 जून (हि.स.)। सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में बैंकों का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने मंडी जिला की त्रैमासिक जिला स्तरीय सलाहकार एवं समीक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में जिला में संचालित विभिन्न बैंकिंग योजनाओं एवं वित्तीय समावेशन कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी बैंकों को ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से स्वरोजगार योजनाओं, किसान क्रेडिट कार्ड तथा महिला स्वयं सहायता समूहों को प्राथमिकता देने पर बल दिया, ताकि पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध ढंग से पहुंचाया जा सके।

उन्होंने कहा कि जिले के समग्र आर्थिक विकास के लिए बैंक और विभिन्न विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।

उन्होंने बैंक अधिकारियों से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने में सहयोग का आग्रह किया।

उन्होंने बैंकर्स का आह्वान किया कि विद्यार्थी ऋण योजनाओं विशेषकर यशवंत सिंह परमार विद्यार्थी ऋण योजना का व्यापक प्रचार प्रसार करें,ताकि गरीब वर्ग के बच्चों की इन योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने वित्तीय जागरूकता शिविरों में पंचायती राज संस्थाओं और शहरी निकायों के प्रतिनिधियों की सहभागिता भी सुनिश्चित करने निर्देश दिए।उपायुक्त ने एस सी एस टी निगम तथा उद्योग विभाग के पास लंबित मामलों को बैंक अधिकारियों के साथ मिलकर शीघ्र प्रोसेस करने के निर्देश भी दिए। उपायुक्त ने कहा कि बैंकों के लिए जो भी लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं, उन्हें आपसी समन्वय से हासिल करें। सभी अधिकारी व बैंकर्ज मिलकर इसके लिए कार्य करें। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए अधिक से अधिक महिलाओं को इससे जोड़ने की दिशा में कार्य करने को भी कहा ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story