डिपो होल्डर्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी

WhatsApp Channel Join Now
डिपो होल्डर्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी


मंडी, 03 अगस्त (हि.स.)। नगर निगम क्षेत्र मंडी में सोमवार को डिपो होल्डर्स एसोसिएशन शहरी निकाय मंडी के चुनाव संपन्न हुए। जिसमें संजीव वर्मा को सर्वसहमति से प्रधान चुना गया। इसके अलावा सुनीता वालिया उपप्रधान, तेज लाल शर्मा सचिव, सुरेश कुमार सह सचिव, कमल किशोर गुप्ता मुख्य सलाहकार, मनीष गुलेरिया कोषाध्यक्ष व संजीव शर्मा को प्रेस सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। डिपो होल्डर्स एसोसिएशन की यह कार्यकारिणी तीन साल के लिए चयनित की गई। नई कार्यकारिणी के गठन के उपरांत डिपो होल्डर्स एसोसिएशन द्वारा बैठक भी आयोजित की गई।

प्रधान संजीव वर्मा ने बताया कि बैठक में हर माह सभी सदस्यों से 200 रुपए प्रतिमाह लेने व त्रैमासिक बैठक करने का भी प्रस्ताव पारित किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story