श्रावण संक्रांति का 69वां स्थापना दिवस मनाएगा धर्म संघ

WhatsApp Channel Join Now
श्रावण संक्रांति का 69वां स्थापना दिवस मनाएगा धर्म संघ


मंडी, 13 जून (हि.स.)। धर्म संघ श्री भूत नाथ मंदिर मंडी की मासिक बैठक प्रधान भीम चंद सरोच की अध्यक्षता में धर्म संघ कार्यालय में हुई। जिसमें 16 जुलाई 2026 को श्रावण संक्रांति धर्म संघ का 69वां स्थापना दिवस मनाने के बारे मे चर्चा की गई। बैठक सर्व सहमति से निर्णय लिया स्थापना दिवस भूत नाथ सराय में धूम धाम मनाया जाएगा। 16 जुलाई को सुबह 10 बजे बाबा भूत नाथ जी की पूजा अर्चना की जाएगी , 10.30 बजे से 12.00 बजे तक सामूहिक सुन्दर कांड किया जाएगा, 12 बजे विश्व शांति और जन कल्याण हेतु हवन किया जाएगा 1 बजे पूर्णाहुति होगी। उसके उपरांत प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

बैठक में डॉ ओम राज शर्मा मुख्य सलाहकार, हरीश वैध वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रकाश कश्यप, आर के शर्मा उपाध्यक्ष, कैप्टन जी सी सैनी महा सचिव, मुरारी लाल शर्मा कोषाध्यक्ष, महेंद्र पाल राणा, वित्त सचिव, प्रकाश धीमान, प्रकाश चंद शर्मा आदि ने भाग लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story