राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी नाहन नगर परिषद में सभी 13 वार्डों में उतारेगी अपने उम्मीदवार

WhatsApp Channel Join Now
राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी नाहन नगर परिषद में सभी 13 वार्डों में उतारेगी अपने उम्मीदवार


नाहन, 26 अप्रैल (हि.स.)। सिरमौर जिला में 17 मई को शहरी निकायों में चुनाव होने जा रहे हैं जबकि नामांकन प्रक्रिया 29 अप्रैल से शुरू होगी। इन चुनावों को लेकर अब राजनीतिक दलों की सक्रियता भी बढ़ने लगी है। जिला में नाहन, पोटा नगर परिषद और राजगढ़ नगर पंचायत के लिए सभी दल प्रत्याशियों को लेकर व्यस्त हैं। इसी कड़ी में आज राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के अध्यक्ष रूमीत ठाकुर नाहन पहुंचे। यहाँ पत्रकारों से बात करते हुए उन्होने कहा कि राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी सभी चुनाव में गम्भीरता से भाग लेने जा रही है।

ठाकुर ने कहा कि नाहन में नजर परिषद के सभी 13 वार्डों में उम्मीदवार उतारने जा रही है। जिला मुख्यालय नाहन में भाजपा और कांग्रेस दोनों ने नगर के लिए कभी कुछ विकास कार्य नहीं किया बस फोटो खींचने तक विकास हुआ। लेकिन अब उनकी पार्टी इन चुनावों में भाग लेने जा रही है और लोगों को तीसरे विकल्प के तौर पर पेश कर रही है। उन्होंने साफ किया कि राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी पूरे प्रदेश में सभी पंचायत, शहरी निकायों में अपने उम्मीदवार खड़े करने जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story