आयुर्वेद दिवस पर लगाया स्वास्थ्य जांच और रक्तदान शिविर

WhatsApp Channel Join Now
आयुर्वेद दिवस पर लगाया स्वास्थ्य जांच और रक्तदान शिविर


हमीरपुर, 23 सितंबर (हि.स.)। आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य पर बुधवार को जिला आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में मल्टी-स्पेशियलिटी स्वास्थ्य जांच शिविर और रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।

उपायुक्त एवं जिला आयुर्वेदिक अस्पताल की रोगी कल्याण समिति की अध्यक्ष गंधर्वा राठौड़ ने दीप प्रज्जवलन, धनवंतरि पूजन एवं हवन के साथ इस शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सभी आयुर्वेदिक चिकित्सकों को बधाई देते हुए गंधर्वा राठौड़ ने कहा कि भारत की प्राचीन आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।

शिविर के दौरान आयुर्वेद विभाग के विशेषज्ञों ने अग्निकर्म, विद्वकर्म, जलोका कर्म, शिरोधारा, नाड़ी स्वेद, ग्रीवा वस्ती, जानु वस्ती, कपिंग और अन्य क्रियाओं से लोगों का उपचार किया। इस अवसर पर लोगों के निशुल्क टेस्ट भी किए गए और रक्तदान शिविर भी लगाया गया।

इससे पहले, जिला आयुर्वेदिक अस्पताल की मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. वनीता शर्मा ने उपायुक्त और अन्य अतिथियों का स्वागत किया तथा आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति की विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर एसपी बलवीर सिंह, सीएमओ डॉ. सतीश कुमार फोतेदार, होमगार्ड के कमांडेंट विनय कुमार, अन्य विभागों के अधिकारी, आयुर्वेद चिकित्सक और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विशाल राणा

Share this story