हमीरपुर में हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाएगा 79वां हिमाचल दिवस

WhatsApp Channel Join Now
हमीरपुर में हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाएगा 79वां हिमाचल दिवस


हमीरपुर, 07 अप्रैल (हि.स.)। 79वां हिमाचल दिवस 15 अप्रैल को जिला हमीरपुर में भी हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिला प्रशासन ने इसके लिए तैयारियां आरंभ कर दी हैं। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने मंगलवार को हमीर भवन में जिला के अधिकारियों के साथ बैठक करके जिला स्तरीय समारोह की तैयारियों की समीक्षा की।

उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा मेमोरियल सीनियर सेकंडरी स्कूल हमीरपुर के मैदान में आयोजित किया जाएगा। समारोह का शुभारंभ सुबह 11 बजे ध्वजारोहण के साथ होगा।

उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, जल शक्ति विभाग, बिजली बोर्ड, पुलिस, होमगार्ड्स और अन्य विभागांे के अधिकारियों को आयोजन स्थल पर सभी आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयोजन स्थल पर मंच निर्माण, ग्राउंड की मार्किंग, पेयजल एवं सफाई व्यवस्था, बिजली की आपूर्ति, बैठने की व्यवस्था, प्रतिभागियों के लिए जलपान और अन्य प्रबंधों में किसी भी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए। मौसम के खराब रहने की स्थिति के लिए भी अतिरिक्त प्रबंध होने चाहिए।

उन्होंने कहा कि समारोह में आयोजित होने वाली भव्य परेड में हिमाचल प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के अलावा एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड्स तथा अन्य टुकड़ियां भी भाग लेंगी। संबंधित पुलिस अधिकारी परेड की रिहर्सल जल्द शुरू करवाएं और इसमें अधिक से अधिक टुकड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित करें। समारोह में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल के लिए भी उपायुक्त ने भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी किए तथा कहा कि ये कार्यक्रम उच्च स्तर के होने चाहिए।

समारोह के अन्य प्रबंधों को लेकर भी उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक में एडीसी अभिषेक गर्ग, एएसपी राजेश कुमार, नगर निगम के आयुक्त राकेश शर्मा, एसी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विशाल राणा

Share this story