राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के खिलाफ, मंडी में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के खिलाफ, मंडी में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन


मंडी, 02 सितंबर (हि.स.)। राहुल गांधी, नेता प्रतिपक्ष के विरुद्ध हल्द्वानी, उत्तराखंड में हुई एफआईआर के विरोध में मंडी जिला कांग्रेस की ओर से धरना प्रदर्शन किया गया। मंडी जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला अध्यक्ष चंपा ठाकुर की अगुवाई में धरना प्रदर्शन किया गया और राज्यपाल महोदय को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन दिया गया। इससे पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ग्राधी भवन में बैठक की। इसके पश्चात मंडी के सेरी बाजार होते हुए घंटाघर का चक्कर लगाने के पश्चात उपायुक्त कर्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर राहुल गांधी के पक्ष में नारेबाजी की।

जिला कांग्रेस के स्थाई सचिव उपेंद्र शर्मा बताया कि जिलाध्यक्ष चंपा ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के सभा स्थल के शुद्धिकरण के खिलाफ आवाज उठाने पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर एफआईआर दर्ज की गई उसे रद्द किया जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा दलितों के सम्मान में खड़ी रही है। केंद्र की इस तानाशाही पूर्ण सरकार को समय आने पर जनता जवाब देगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story