राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने न्यायमूर्ति संदीप शर्मा की माता के निधन पर शोक व्यक्त किया

WhatsApp Channel Join Now

शिमला, 19 नवंबर (हि.स.)। राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संदीप शर्मा की माता संध्या देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। संध्या देवी ने आज आईजीएमसी शिमला में अंतिम सांस ली।

उन्होंने न्यायमूर्ति संदीप शर्मा एवं शोक संतप्त परिवार के अन्य सदस्यों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की।

उन्होंने परमपिता परमात्मा से दिवंगत की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779850 Articles

Share this story