हरिपुरधार में सिविल अस्पताल की मांग, जिला परिषद सदस्य ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

WhatsApp Channel Join Now
हरिपुरधार में सिविल अस्पताल की मांग, जिला परिषद सदस्य ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र


नाहन, 27 जुलाई (हि.स.)। सिरमौर जिला के गिरी पार पिछड़े क्षेत्र के हरिपुरधार में सिविल हॉस्पिटल खोलने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है । इस क्षेत्र की भाजपा नेत्री एवं वार्ड नंबर 2 दाना घाटों से जिला परिषद सदस्य अंकिता ठाकुर ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर हरिपुरधार में पीएससी का दर्जा बढ़ाकर उसे सिविल हॉस्पिटल स्तरोन्नत करने की मांग की है ।

अंकिता ठाकुर ने जिला परिषद की बैठक में भी यह मुद्दा उठाया था और अब पत्र लिखकर प्रदेश सरकर से आग्रह किया है कि हरिपुरधार लगभग तीन दर्जन ग्राम पंचायतों का केंद्र स्थल है और यहां की पीएससी में रोजना सैकड़ों लोग इलाज कराने आते हैं परन्तु चिकित्सकों और स्टाफ की कमी के कारण यहां लोगों को समुचित इलाज सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही है ।

जिला परिषद सदस्या ने अपने पत्र में लिखा है कि हरिपुरधार कि इस पीएचसी को 2021 में तत्कालीन जयराम सरकार ने स्तरोन्नत कर सिविल हॉस्पिटल का दर्जा दिया था और यहां डॉक्टर्स और स्टाफ भी उपलब्ध करा दिये थे परन्तु कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही इस सिविल हॉस्पिटल को डीनोटिफाई कर बन्द कर दिया था। अंकीता ठाकुर ने सरकार से आग्रह किया कि इस पिछड़े और कठिन क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को मध्यनजर रखते हुऎ यहां सिविल हॉस्पिटल का होना अत्यन्त आवशयक है। उन्होंने कहा कि इह पिछड़े क्षेत्र में अनेक बार दुर्घटनायें हो चुकी है परन्तु इस पीएससी में प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा की उपयुक्त व्यवस्था ना होने के करण अनेक लोग अपनी जान से हाथ दो बैठे हैं ।

उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि इस पीएससी को पुनः सिविल हॉस्पिटल के रूप में स्तरोन्नत करने का निर्णय शीघ्र लिया जाए ताकि इस दुर्गम क्षेत्र के लोगों को उनके निकटवर्ती स्वास्थ्य संस्थान में समुचित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story