मंडी में डाक विभाग की परीक्षा, चयनित विद्यार्थियों को मिलेगी 6 हजार की छात्रवृत्ति

WhatsApp Channel Join Now
मंडी में डाक विभाग की परीक्षा, चयनित विद्यार्थियों को मिलेगी 6 हजार की छात्रवृत्ति


मंडी, 27 सितंबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश डाक परिमंडल की ओर से पूरे हिमाचल प्रदेश में दीन दयाल स्पर्श योजना 2026 के अंतर्गत एमसीक्यू परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों में डाक टिकट संग्रहण के प्रति रुचि एवं जागरूकता को बढ़ावा देना है। मंडी डाक मंडल में इस परीक्षा के लिए विभिन्न विद्यालयों में कुल सात परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। जिनमें कक्षा पांचवीं से नवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

उप-अधीक्षक डाकघर मंडी मंडल संजय कुमार ने बताया कि मंडी डाक मंडल में कुल 447 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुए। परीक्षा में चयनित अभ्यर्थी द्वितीय चरण में भाग लेंगे। द्वितीय चरण में चयनित शीर्ष 50 विद्यार्थियों को 6,000 रूपए प्रति विद्यार्थी की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

इसके साथ ही डाक विभाग द्वारा ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के लिए एनवेलप तथा इनलैंड लेटर कार्ड की श्रेणियां निर्धारित की गई है। प्रत्येक श्रेणी में प्रतिभागियों को 18 वर्ष से कम आयु वर्ग तथा 18 वर्ष से अधिक आयु के दो आयु वर्गों में विभाजित किया गया है।

उन्होंने बताया कि

प्रतियोगिता के अंतर्गत चार प्रथम पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। जिनकी ईनामी राशि पचीस हजार रूपए प्रत्येक रहेगी। जबकि दस हजार प्रति चार द्वित्तीय पुरस्कार और पांच हजार रूपए प्रति की दर से चार तृतीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इस प्रकार विभिन्न श्रेणियों एवं आयु वर्गों के प्रतिभागियों को अपनी लेखन प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 31अक्तूबर 2026 है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story